अग्रवाल युवा संगठन ने किया राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी का स्वागत

15 मार्च आगरा । इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी का फतेहाबाद रोड स्थित होटल आइडिया इन में अग्रवाल युवा संगठन आगरा ने स्वागत किया। संगठन अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने मंत्री जी को समाज पर हुए शोषण, विशेषकर बहन बबली गर्ग के प्रकरण से अवगत कराया। मंत्री ने संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन दिया। 
इससे पहले संगठन ने 23 मार्च को लोहामंडी में आयोजित होने वाले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान संस्थापक विनोद अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सचिन गोयल जी, संदीप अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, शिवम गर्ग, एड.अमन अग्रवाल, शशांक बंसल, कुणाल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल नामनेर, पारस अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments