अग्रवाल युवा संगठन लगाएगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मोतियाबिंद मरीजों के होंगे फ्री ऑपरेशन

आगरा में अग्रवाल युवा संगठन की ओर से डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर 23 मार्च को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें मधुमेह की जांच और मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन भी निशुल्क होगा। महाराजा अग्रसेन भवन में पोस्टर जारी करते हुए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 20 विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, उमेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आशीष गर्ग, शशांक बंसल, सौरभ जैन, कुणाल अग्रवाल, शिवम गर्ग, मोहित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments